फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदारिया में जांच करते भाजपा विधायक कमलेश शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचनपुर। भारी-भरकम खर्च के बाद भी परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक स्तर बदतर होता जा रहा है। गुरुजी स्कूलों का शैक्षिक वातावरण सुधारने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भाजपा विधायक कमलेश शुक्ला ने परिषदीय विद्यालय मदारिया व सिरसिया गोठा का निरीक्षण किया। निरीक्षण केे दौरान विद्यालयों में छह से 10 बच्चे मिलेेेे जबकि 70 और 80 बच्चे एमडीएम में उपस्थित दिखाए गए हैं। विद्यालय में डेढ़ महीने से एमडीएम का चूल्हा बुझा मिला। बच्चों को मौसमी फल का वितरण नहीं किया जा रहा है। शनिवार को रामपुर कारखाना से भाजपा विधायक कमलेश शुक्ला ने तरकुलवा के कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदरिया में प्रत्येक दिन 72 बच्चों की उपस्थिति दर्ज है। जबकि जांच के दौरान मौके पर छह छात्र ही मिले। प्रधानाध्यापिका के अलावा कोई अध्यापक मौजूद नहीं था। प्रधानाध्यापिका ऊषा देवी ने बताया कि अध्यापक अवकाश पर हैं। मौजूद बच्चों ने बताया कि उन्हें कभी फल और दूध नहीं दिया गया। यही हाल जूनियर हाईस्कूल सिरसिया कोठा का भी रहा। विद्यालय में 75 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी। मौके पर 18 छात्र ही मिले। विधायक ने नाराजगी जताते हुए दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी देते हुए छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर देने को कहा। विधायक ने खंड शिक्षाधिकारी से वार्ता कर विद्यालयों की स्थिति को सुधारने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें