फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म का चोला ओढ़ भाजपा कर रही है छल: किरणमय

विज्ञापन
भटनी के मठियां मंदिर में सम्मान समारोह में मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। मठिया दुर्गा मंदिर पर बुधवार रात मठिया धाम की स्थापना व भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाल कर किया गया। भोजपुरी गायक कलाकारों के गीत पर श्रोता रातभर झूमते रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद किरणमय नंदा ने कहा कि धर्म को राजनीति से अलग रखना चाहिए। सभी मजहब के अनुसार धार्मिक होते हैं। व्यक्ति चाहे जिस धर्म का हो, उसे संस्कारवान और धैर्यवान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा चोला ओढ़कर भाजपा जनता के साथ छल कर रही है। जीएसटी और नोटबंदी ने पूरी तरह से देश की अर्थ व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। भाजपा अपने नीतियों से देश का निरंतर नुकसान कर रही है। उन्होंने मठिया में अपने निधि से बनी सड़क व धर्मशाला का लोकार्पण किया। भोजपुरी गायक अजित रंगीला, दीपक दिलदार, सुखारी लाल यादव, काजल तिवारी, ऋतु सरगम के गीतों पर बुधवार पूरी रात लोग झूमते रहे। आयोजक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह और पुजारी मुंद्रिका यादव ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान एमएलसी रामअवध यादव, रामसुंदर दास एडवोकेट, विकास यादव, विधायक आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें