फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गुस्साएं छात्र नेताओं ने पुतला फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार में बिजली कटौती की समस्या नासूर बनती जा रही है। नाराज छात्र नेताओं ने बाजार में प्रदर्शन कर बुधवार को एक्सईएन का पुतला जलाया। बिजली कटौती में सुधार नहीं होने पर लोगों ने उग्र आंदोलन की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

लार नगर और देहात इलाके में बिजली कटौती से लोग तंग आ चुके हैं। दो दिनों से बिजली लोगों को नहीं मिल रही है। इससे नगरवासियों को सर्वाधिक दिक्कत हो रही है। ग्रामीण इलाकों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। बिजली उपकेंद्र पर रात को कई लोग पहुंचे और मौजूद वर्करों को खरीखोटी सुनाई। प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के सीएम सिर्फ हवाहवाई बयान दे रहे हैं। प्रदेश सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। छात्र नेता बाजार में प्रदर्शन करते हुए तिराहे पर पहुंचे और एक्सईएन का पुतला जलाया। प्रदर्शन करने वालों में करन यादव, प्रमोद यादव, सज्जू लारी, आदिल लारी, राजेश यादव, भीष्मप्रताप सिंह, रत्नेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें