फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन ब्याही किशोरी बन गई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्ष की एक किशोरी के बिन ब्याही मां बनने का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद घर में तीन घंटे तक किशोरी पड़ी रही। बच्ची पैदा होने की जानकारी गांववालों को हुई तो गांव में पोलियो ड्राप पिलाने आई आशा को जानकारी दी। आशा ने एंबुलेंस बुलवा कर महिला अस्पताल भेजा, जहां जच्चा-बच्चा भर्ती हैं।
विज्ञापन

किशोरी गांव में अपनी मां के साथ घर पर रहती है। उसके पिता नहीं हैं और घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। वह करीब दो साल पहले गांव के एक सजातीय युवक के संपर्क में आई। दोनों एक-दूसरे के करीब हो गए। किशोरी से शादी का वादा कर आरोपी युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। मंगलवार को मां किसी काम से गोरखपुर गई थी। दोपहर में किशोरी को घर पर प्रसव हो गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसकी खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। गांव में पोलियोरोधी दवा की खुराक पिला रही आशा उसके घर पहुंची और बैतालपुर सीएचसी के प्रभारी से बात कर लड़की के प्रसव होने की जानकारी दी। सीएचसी प्रभारी के निर्देश पर आशा ने एंबुलेंस बुलाकर जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल भेजा। किशोरी से जिस युवक का संबंध है, वह इन दिनों घर नहीं है। किसी शहर में रहकर काम कर रहा है। इसकी खबर किशोरी ने युवक को दी, लेकिन उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। किशोरी यह नहीं बता पाई कि युवक कहां पर है। गांव वाले दोनों की शादी कराने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें