फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की शुरूआती जांच में मिली खामियां 16-50-46

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मॉडर्न सिटी मांटेसरी इंटरमीडिएट स्कूल में छात्रा की रहस्यमय मौत के बाद 20 सितंबर तक स्कूल बंद कर दिया गया है। सदर एसडीएम के नेतृत्व में जांच के लिए पहुंचे डीआईओएस और बीएसए ने साक्ष्य जुटाया और प्रिंसिपल का बयान लिया। अफसरों की शुरुआती जांच में कई खामियां सामने आई हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्कूल पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

नेहरू नगर के मॉडर्न सिटी मांटेसरी इंटरमीडिएट स्कूल की नौवीं की छात्रा नीतू को किसी ने तीसरी मंजिल छत से धक्का दे दिया। इससे उसकी जान चली गई। जांच के लिए डीएम सुजीत कुमार ने एसडीएम सदर राकेश सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। मंगलवार को 11 बजे एसडीएम, डीआईओएस शिवचन राम और बीएसए उपेंद्र कुमार स्कूल पर पहुंचे। स्कूल के प्रिंसिपल कार्यालय में मौजूद अभिलेखों की जांच लकी और ब्यौरा जुटाया। इसमें कई ऐसी खामियां मिली जो मानक से परे थी। वर्तमान में स्कूल पर 11 शिक्षक मिले। इसकी सूची और शिक्षकों का हस्ताक्षर डीआईओएस ने कराया। मान्यता का कागजात और स्कूल की खतौनी तत्काल तौर पर प्रिंसिपल उपलब्ध हीं करा सके। डीआईओएस ने उनको कार्यालय में कागजात अविलंब पहुंचाने की बात कही। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस बाबत एसडीएम राकेश सिंह ने बताया कि मानक के अनुसार स्कूल नहीं है। जांच में प्रथम दृष्टया कई कमी मिली हैं। अनेक बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें