सलेमपुर। जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज गांव वालों ने एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। लोगों ने बिजली विभाग कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था बेहतर होने की बात कह रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। भाटपाररानी तहसील के गुलहा गांव का ट्रांसफार्मर दस दिन पहले जल गया। लोगों ने इसकी शिकायत तहसील दिवस और सांसद रविन्द्र कुशवाहा से किया। बावजूद इसके न तो जला ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही क्षमता वृद्घि हुई। इससे गुस्साएं लोगों एक्सईएन कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अजय तिवारी, रमाकांत, हासिम मोहम्मद, गणेश तिवारी, दिनेश तिवारी, शंभू कुमार, नेहाल तिवारी, केदार भगत, मुकेश कुमार, अशोक भगत, इश मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
------
चेरो चौराहे का ट्रांसफार्मर जला
सलेमपुर। चेरो चौराहा के 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व जल गया। इससे उमश भरी गर्मी में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। चौराहे के हरविंश यादव, मनन यादव, मैनेजर यादव, मदन कुशवाहा आदि लोगों ने चेतावनी दी है कि ट्रांसफार्मर शीघ्र नही बदला गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।