फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगी दो टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। रिटायर्ड शिक्षक से दिन दहाड़े लूट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस पांच दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी। पुलिस की सुस्ती के चलते कोतवाली के समीप से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मईल थाना के कुंडौली गांव निवासी कृष्णानंद सिंह शुक्रवार को एसबीआई की शाखा से दो लाख रुपये निकाले। घर जाने के लिए बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे। अभी वह टैंपो स्टैंड के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार शातिर बदमाश हरिवंश यादव अपने एक साथी के साथ रकम से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कोतवाली के रास्ते से देवरिया की ओर भाग निकले। पुलिस बदमाश और उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाश और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम लगी है। लेकिन पांच दिन बाद भी शातिर बदमाश तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। सीओ शितांशु यादव ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हैं। रात को दबिश दी गई थी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें