फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगियों ने जलाई चीनी उत्पादों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार केे सुभाष चौक पर चीनी उत्पादों की होली जलाई। लोगों से चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन

बाद में हुई सभा में विहिप जिलाध्यक्ष भरत अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रहित में चीनी उत्पादों का बहिष्कार जरूरी है। चीनी अपने उत्पादों को भारतीय बाजार में उतारकर अरबों रुपये का व्यापार कर देश के उद्योग-धंधों को प्रभावित कर रहा है। इस धन को वह भारत के खिलाफ सैन्य शक्ति बढ़ाने में खर्च कर रहा है। राष्ट्र के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हर भारतीय को एकजुट होकर चीन को सबक सिखाने की जरूरत है। बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख भागवत यादव न कहा कि भारत पर चीन की कुदृष्टि है। विस्तारवादी नीति के कारण भारतीय सीमाओं पर हमेशा घुसपैठ की नाकाम कोशिश करता है। पाकिस्तान को सैन्य सहायता देकर भारत के खिलाफ चीन साजिश रच रहा है। बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने कहा कि भारत अपनी रक्षा करने में समर्थ है। चीनी दबाव में झुकने वाला नहीं है। इस दौरान पवन जायसवाल, प्रेमलाल श्रीवास्तव, अंकुर सिंह, वंशराज पांडेय, कृष्णानंद गिरी, बाबूराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें