खुखुंदू। किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करना पीड़ित परिवार को महंगा पड़ा। आरोपी ने धारदार हथियार से प्रहार कर भाई-भाभी सहित पांच लोगों को लहूलुहान कर दिया। चाची ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी रविवार को दिन में घर के पीछे टहल रही थी। पीड़ित परिजनों का कहना है कि गांव का ही एक युवक हाथ पकड़कर खींचने लगा। किशोरी ने चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर पीड़ित का भाई आ गया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। यह देख पीड़ित पक्ष के कई लोग जुट गए। युवक ने किशोरी के चचेरे भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने चाची के साथ थाने जाने की बात कही तो आरोपी पक्ष ने घर पर हमला बोलकर गर्भवती महिला और पीड़ित की मां की पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि छह माह से आरोपी युवक उसे परेशान कर रहा है। थानेदार ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।