देवरिया। भाजपा की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने खुद रक्तदान कर प्रेरित किया। इसके साथ ही 64 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि रक्तदान के संबंध में समाज में व्याप्त भ्रांतियों को तोड़ने के लिए भाजपा ने यह अभियान चलाया है। रक्तदान का मतलब जीवनदान होता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति भगवान की श्रेणी में आ जाता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति दूसरे को जीवनदान देता है। उन्होंने कहा कि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर प्रदेेश और देश का विकास करना चाहते हैं। कार्यक्रम को सदर विधायक जन्मेजय सिंह, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद और रक्त परीक्षण के क्षेत्रीय संयोजक संतोष दत्त राय ने भी संबोधित किया। प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल रामलीला मैदान में शहीदों की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह, अंबिकेश पांडेय, अंबिकेश पांडेय, दिवाकर मिश्र, अभिजीत उपाध्याय, सुरेश शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।