फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले ने बढ़ते अपराध के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सूबे में लड़खड़ाई कानून-व्यवस्था के विरोध में भाकपा माले ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला कमेटी की सदस्य गीता पांडेय और प्रेमलता पांडेय के नेतृत्व में राघवनगर स्थित कैंप कार्यालय से जुलूस निकाला गया। योगी गद्दी छोड़ो, नहीं थम रहा अपराध के नारे गूंज रहे थे। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जुलूस निकालने से पहले सभा हुई। गीता पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में सामूहिक हत्याएं हो रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा अपराधी प्रदेश छोड़ दें, खोखला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में हत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। सरेआम लोगों को लूटा जा रहा है। एसपी के जूते तक चोरी हो रहे हैं। जब कानून-व्यवस्था के रखवाले का जूता चोरी हो रहा है तो आम जनता पर क्या गुुजर रही होगी, यह बताने की जरूरत नहीं है। एसपी आवास के सामने महिलाओं पर एसिड अटैक हो रहा है। प्रेमलता पांडेय ने आरोप लगाया कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली हरियाणा की भाजपा सरकार सरेआम महिलाओं पर हमले करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में दलित, अल्पसंख्यक समाज के कमजोर तबके के लोग योगी-मोदी सरकार से भयभीत हैं। जगह-जगह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से विवाद के लिए उन पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। इस दौरान सुमन, उर्मिला, रामवृक्ष, पार्वती, निशा, चंद्रिका, कुसुमावती आदि मौजूद रहीं।

समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
देवरिया। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई के लिए किसानों मुफ्त डीजल और बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष शिवनारायण मिश्र ने आरोप लगाया कि सूखा राहत वितरण में धांधली की जा रही है। कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देने की मांग की गई। इस दौरान शेषनाथ तिवारी, महेश्वर पांडेय, केशव सिंह, राजेंद्र मणि, श्रीराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें