फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चचेरे भाई को दुबई में फंसा बताकर 1.15 लाख की ठगी

Mon, 10 Nov 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के इमिलिहा गांव के रहने वाले एक युवक को साइबर ठगों ने झांसा देकर 1.15 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उसके चचेरे भाई के विदेश में मुसीबत में होने का झांसा देकर खाते में रकम मंगा ली। मामले में पुलिस तीन ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


इमिलिहा गांव के रहने वाले अखिलेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर कॉल आया। वह उसके चाचा का लड़का गोविंद बनकर बात करने लगा। उसने बताया कि वह दुबई में एक काम में फंस गया है। उसने कहा कि वह उसके खाते में चार लाख रुपया भेजने वाला है, लेकिन उसके पहले करीब दो लाख रुपये उसके खाते में भेज दे।
अखिलेश उनकी बातों में उलझ गया और उसके भेजे गए तीन अलग-अलग नंबरों में ऑनलाइन 1.15 लाख रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद उसने अपने चचेरे भाई से बात किया तब उसे पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद अब्दुला, सन्नी कुमार और अमन के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का केस दर्ज किया। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने कहा कि जिन नंबरों पर ऑनलाइन रकम भेजी गई है, उसके आधार पर तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें