फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशनुमा मौसम में लोगों ने किए योग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खुशनुमा मौसम में लोगों ने पुलिस लाइंस के ग्राउंड में योग किया। भोर से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। देखते ही देखते पूरा ग्राउंड भर गया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र पहली पंक्ति में थे, तो उनके दाहिने तरफ प्रशासनिक अफसर और बाएं तरफ जनप्रतिनिधि थे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा था। बुधवार की सुबह पांच बजे से ही लोगों के पुलिस लाइंस ग्राउंड आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवतियां, खिलाड़ी आदि शामिल थे। सभी में योग को लेकर उत्साह था। योग करने आठ वर्षीय शुभम भी मम्मी-पापा के साथ आया था। शुभम से जब पूछा गया यहां क्यों आए हो, तो उसने कहा योग करने। योग के फायदे के बारे में पूछने पर कहा कि इससे बीमारी दूर भाग जाती है। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज मनाए जा रहे विश्व योग दिवस की मान्यता दिलाए जाने का पूरा श्रेय भारत को है। मोदी की पहल को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्रसंघ ने योग दिवस को मान्यता दी। पतंजलि ऋषि ने इसे व्यवहारिक रूप में स्थापित किया। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि योग जीवन जीने की एक बहुआयामी शैली है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, डीएम सुजीत कुमार, एसपी राजीव मल्होत्रा आदि द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइंस में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें