अनुपस्थित मिले डॉक्टर-कर्मचारी
11 दिन में दो बार पहुंचे सीएमओ, ड्यूटी से गैर हाजिर मिले डॉक्टर और कर्मचारी
आवास होने के बावजूद नहीं करते रात्रि विश्राम, वेतन रोकने का जारी हुआ आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। देवरिया जिला अस्पताल के बाद सलेमपुर सीएचसी पर सर्वाधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। बावजूद यहां तैनात डॉक्टर-कर्मचारी समय से अस्पताल नहीं पहुंचते। मंगलवार को सीएमओ के निरीक्षण में कई कर्मचारी ड्यूटी से लापता मिले, जबकि तीन मई के निरीक्षण में भी कई डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले थे।
सीएमओ सुबह 9.20 बजे सलेमपुुर सीएचसी पर पहुंच गए। सीएमओ को देख मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच में डॉ. सुमन गुप्ता, डॉ. सबिता पांडेय, डॉ. एसएम त्रिपाठी, डॉ. बीके मिश्र, स्टॉफ नर्स कंचन सिंह, अनामिका, संजय कुमार गौतम, श्वेता गौतम, फार्मासिस्ट सबिता प्रजापति, चीफ फार्मासिस्ट सत्यनारायण यादव, एलटी उमेश चंद्र, वीरेंद्र प्रताप अंबेडकर, वार्ड ब्वाय लोकेंद्र कुमार यादव, ईसीजी टेक्निशियन बिस्मिल्लाह, परमात्मा कुशवाहा, जितेंद्र मिश्रा, बीएएम आशुतोष दीक्षित, डीईओ देवेंद्र मिश्रा, बीपीएम सनोज त्यागी 13 और 14 मई का हस्ताक्षर उपस्थित पंजिका में इन कर्मचारियों का नहीं बना था। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इनका दो दिनों का वेतन रोक दिया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।