फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष और मंत्री के लिए दो-दो नामांकन
छात्रसंघ चुनाव में गहमागहमी के बीच उम्मीदवारों ने किया नामांकन
बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में 16 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम के छात्रसंघ चुनाव के लिए गहमागहमी के बीच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सुबह 11 बजे से दो बजे तक चले नामांकन में कड़ी सुरक्षा के बीच 16 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

गुुरुवार को महाविद्यालय में पर्चा दाखिला के दौरान प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ जमा थी। महाविद्यालय मार्ग की दुकानें बंद करा दी गई थीं। उम्मीदवार जुलूस के रूप में गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी उम्मीदवार और चार समर्थकों को ही अंदर जाने दे रहे थे। डॉ. आरती पांडेय और डॉ. दर्शना श्रीवास्तव की देखरेख में बने दो काउंटरों पर अध्यक्ष के चार, उपाध्यक्ष और मंत्री दो-दो, संयुक्त मंत्री तीन और पुस्तकालय पद के लिए पांच पर्चे भरे गए। सुरक्षा के मद्देनजर नवागत एसओ वीर बहादुर सिंह, जेपी सिंह यादव, एसआई अश्वनी कुमार सिंह आदि मुस्तैद रहे। एसडीएम विनीत कुमार सिंह और सीओ सीताराम मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. शिवानंद गुप्त, चुनाव अधिकारी डॉ. अमरेश त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र, रवींद्र उपाध्याय, विजय प्रकाश पांडेय, बीपी उपाध्यक्ष, अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें