फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य के लिए आम आदमी पार्टी ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य के लिए आप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

राजनीतिक दलों पर पूर्वांचल की उपेक्षा का लगाया आरोप
लोगों से हस्ताक्षर कराकर मांगा समर्थन, संघर्ष जारी रखने का ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्वांचल राज्य गठन की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर में भ्रमण कर सैकड़ों लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। इसके लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
रामकिशार चौहान ने कहा कि बिना अलग राज्य बने पूर्वांचल का विकास नहीं होगा। प्रदेश बड़ा होने के कारण विकास की किरण पूर्वांचल के जिलों तक नहीं पहुंच रहा है। यहां के लोग अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर सक्रिय नहीं हैं। विजय गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल व्यापार और उद्योग केंद्रों के दृष्टिकोण से बहुत ही पिछड़ा है। शासन-सत्ता में सर्वाधिक जनप्रतिनिधि पूर्वांचल से हैं। पूर्वांचल के विकास के लिए किसी भी राजनीतिक दल ने प्रयास नहीं किया। सिर्फ यहां के लोगों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया गया है। अमित कुमार भारती ने कहा कि पूर्वांचल राज्य गठन के लिए आम आदमी पार्टी अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगेगी। हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान अशोक गुप्ता, शैलेश कुमार शुक्ला, अशोक गुप्ता, रामकिशोर चौहान, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो समाचार..
वित्तीविहीन शिक्षकों का मानदेय बहाल करे सरकार
मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने दिया धरना
डीआईओएस कार्यालय में धरने के बाद कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सेवा नियमावली बनाने, सम्मानजनक मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को जिले के वित्तविहीन शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। सभा करने के बाद विभागीय अधिकारियों की नामौजूदगी में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन कलेक्ट्रेट में जाकर डीएम अमित किशोर को सौंपा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने धरना सभा शुरू किया। प्रदेश महासचिव लालबहादुर यादव ने कहा कि सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बंद कर उनके साथ बड़ा अन्याय किया है। जब तक मानदेय की सुविधा पुन: शुरू नहीं की जाती, संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। बालेश्वर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार वित्तविहीन शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। इसी नीति के चलते उसने उनका मानदेय बंद कर दिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिलाध्यक्ष मुमताज अली ने कहा कि समान काम के आधार पर समान वेतन पाने के अधिकारी वित्तविहीन शिक्षक हैं, लेकिन उनके साथ सरकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है। धरने को वकील सिंह, अल्ताफ हुसैन, अरुण श्रीवास्तव, गिरीश चंद पांडेय, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रेमचंद यादव, परसन यादव, सत्येंद्र यादव, हेमंत सिंह, रामविलास राय, धर्मेंद्र मिश्रा, अब्दुल जब्बार सिद्दीकी, जयप्रकाश यादव, प्रभाकर मिश्र, सुनील सिंह, आद्या प्रसाद यादव, चंद्रशेखर यादव आदि ने संबोधित किया।

फोटो समाचार...
बंद चीनी मिलों को चालू करे सरकार
बारिश कम होने के कारण जिले को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए
राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, सरकार को कोसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को धरना दिया। गन्ना किसानों का बकाया मूल्य भुगतान और चीनी मिल चालू कराने की मांग उठाई। राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। जिले की बंद चीनी मिलों को चालू कराया जाए। प्रदेश सरकार की ओर से माफ किए गए ब्याज के 2000 करोड़ का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया। पेराई सत्र 2018-19 में किसानों को नियमानुसार 14 दिन में गन्ना का भुगतान कराया जाए। वर्तमान वर्ष से लागू सहकारी समिति की ओर से गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी रोकने की व्यवस्था की जाए। देवरिया जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार और पुलिस की गुंडागर्दी पर रोक लगाई जाए। मौसम की मार से जूझ रहे किसान परेशानियां झेल रहे हैं। इसको लेकर सरकार खामोश है। किसानों की समस्या को लेकर अगर सरकार गंभीर नहीं होगी तो पार्टी संघर्ष करेगी। इस दौरान बासुदेव यादव, विपिन श्रीवास्तव, रामप्रकाश यादव, लल्लन प्रसाद, मुक्तिनाथ, सुरेश सिंह यादव, पवन यादव, रणजीत विश्वकर्मा, डॉ. सर्वानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार...
पक्का पुल न बना तो कलेक्ट्रेट में डालेंगे डेरा
वार्ड नंबर सात के लोगों ने शहर में निकाला जुलूस
कुर्ना नाले पर पक्का पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मुंशी गोरखनाथ टोला वार्ड नंबर सात के लोगों ने कुर्ना नाले पर पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन व जन प्रतिनिधियों के विरोध में नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। चेेतावनी दी कि अगर शीघ्र पक्का पुल निर्माण न हुआ तो मोहल्ले के लोग कलेक्ट्रेट में डेरा डालने को बाध्य होंगे।
तस्लीम मलिक उर्फ मल्लू ने कहा कि कुर्ना नाले पर पक्का पुल बनाने की मांग दशकों से की जा रही है। जन प्रतिनिधियों से लगायत प्रशासनिक अमला तक सभी स्थानीय लोगों को आश्वासन की घुट्टी पिलाते आ रहे हैं। हम लोगों ने अली नगर से शहीद नगर जाने के लिए जो कच्चे पुल का निर्माण किया था वह टूट चुका है। इसके चलते दोनों मोहल्लेवासियों को डेढ़ किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। नाले पर पक्का पुल बन जाने से लोगों को एक-दूसरे मोहल्ले में आने जाने की सहूलियत मिल जाती। कुर्ना नाले पर पक्के पुल का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो सभी वार्डवासी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो आमरण अनशन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामायण राव, सपा नेता विजय रावत, जफर इकबाल, रणविजय यादव, राबिया खातून, रेशमा, अमीना, जोहरा बेगम, गोलू, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।

राम को जानने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं
कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को कसया रोड स्थित मैरिज हाल में हुआ। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि जो राम को जान जाएंगे वह धर्म भूलकर राम के हो जाएंगे। राम को जानने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं है। अन्य धर्मों के लोग भी राम का अनुसरण कर सकते हैं। राम किसी जाति धर्म के नहीं बल्कि मानवता की मूर्ति हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। शबरी की अटूट भक्ति के चलते भगवान को उसके जूठे बेर तक खाने पड़े थे। राम के नाम पर विरोध करने वाले लोग किसी धर्म के रक्षक नहीं बन सकते। इस दौरान प्रेम प्रकाश चौरसिया, बृजेश त्रिपाठी, अशोक यादव, पप्पू मद्धेशिया, विशाल खरवार, मुन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो समाचार
मांगों के समर्थन में जदयू ने दिया तहसील में धरना
सलेमपुर। नगर में बस स्टैंड, मुंसिफी न्यायालय, नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने आदि मांगों को मांगों मंगलवार को जदयू के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। धरना में जद यू के युवा प्रदेश महासचिव डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिधियों की उदासीनता के कारण यह क्षेत्र काफी उपेक्षित है। आज तक सलेमपुर में न तो बस स्टैंड बन पाया और न ही मुंसिफी अदालत चालू हो सकी है। सन 1939 की तहसील आज उपेक्षित है। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। धरना को सोमेश्वर सिंह, सर्वेश मिश्रा, आनंद कुमार सिंह, नरेन्द्र मणि, अमित सिंह पटेल आदि ने सम्बोधित किया।



फोटो समाचार...
जर्जर पुल को लेकर पूर्व विधायक करेंगे आंदोलन
सरयां पुल के निरीक्षण के बाद पूर्व विधायक ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह ने जर्जर पुल और सड़क को लेकर प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने मंगलवार को रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर स्थित सरयां पुल का जायजा लिया। यह पुल बीच में धंस गया है। बड़े वाहनों के आवागमन से पुल कभी भी जमींदोज हो सकता है।
पूर्व विधायक ने प्रशासन से रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर दस चक्के के बड़े ट्रकों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाकर पुल की मरम्मत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गड्ढामुक्त सड़कों का दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। रुद्रपुर से गौरी बाजार और मदनपुर तक जाने वाली सड़क टूट कर जर्जर हो चुकी है। गौरी बाजार रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद सभी दस चक्का के ट्रक इसी मार्ग से हो कर गुजर रहे हैं। सड़क पर चारों तरफ बढ़े गड्ढे बन गए हैं। इस कारण आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि सरयां का पुल बीच से धंसता जा रहा है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रुद्रपुर से गौरीबाजार को जाने वाली सड़क का चार साल से टेंडर हो रहा है, लेकिन सड़क नहीं बन रही है। एक सप्ताह में जर्जर सड़कों की मरम्मत और पुल का जीर्णोद्धार नहीं शुरू हुआ तो गांव वालों को लेकर तहसील में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान सपा नेता हरेंद्र सिंह त्यागी, अवनीश शुक्ला, अनुराग गुप्ता, शिवशंकर यादव, रामबेलास, अनिल सिंह, अनिल निषाद आदि मौजूद रहें।

हड़ताल सफल बनाने की दी गई जिम्मेदारी
देवरिया। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को न्यू कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें 25 से 27 तक होने वाले हड़ताल की तैयारियों पर चर्चा के साथ ही साथ कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष देवकांत मणि पाठक ने कहा कि कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है। जनपद स्तर पर ज्ञान सिंह, नवीन त्रिपाठी, संजित त्रिपाठी, कृष्णा चौबे व ब्लॉक स्तर पर नित्यानंद कुशवाहा, शकील अहमद को लार, बालानंद तिवारी भागलपुर, चंदन कुमार बरहज, रामकवल प्रसाद भलुअनी, राज किशोर रूद्रपुर, सत्यदेव पांडेय, रामकृपाल यादव गौरीबाजार, केके राय बैतालपुर, सज्जन गौतम देसही देवरिया, आस मोहम्मद तरकुलवा, सत्यप्रकाश राय पथरदेवा, सुशील श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्ता देवरिया सदर, देवेश मिश्रा भटनी, अरूण लाल श्रीवास्तव भाटपाररानी, सुरेश जायसवाल बनकटा व अश्वनी मल्ल को सलेमपुर में हड़ताल सफल बनाएंगे। इस दौरान संजय सिंह, दिलीप भारती, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजू मोहन त्रिपाठी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

नए एससी-एसटी एक्ट के विरोध में अनशन जारी
फोटो-
- दूसरे दिन भी सवर्ण-ओबीसी समाज के बैनर तले सुभाष चौक पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सवर्ण व ओबीसी समाज के बैनर तले संशोधित एससी-एसटी एक्ट के विरोध में क्रमिक अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुभाष चौक पर अनशनरत कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी में संशोधन को सवर्ण और ओबीसी समाज का विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में वेदप्रकाश तिवारी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इससे सवर्ण व ओबीसी समाज में भय बना हुआ है। मानवेंद्र तिवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में यह एक्ट समाज को बांटने का कार्य करेगा। निधि सिंह और मन्नू तिवारी ने संशोधित एक्ट को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। राजीव मिश्र ने कहा कि यह कानून जनहित में किसी भी तरह उचित नहीं है। इस मौके पर चंदन, प्रदीप पांडेय, मृत्युंजय शास्त्री, अमन मणि, अभिषेक मिश्र, अखिलेश तिवारी, देवेंद्र गिरी, संजीव सिंह, जयसिंह यादव, अनुकृत तिवारी, बलवीर, रवि तिवारी, सौरभ तिवारी, विद्यानिवास शुक्ला, कार्तिकेय मिश्र, मंडलेश्वर तिवारी, रवि मिश्र, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें