फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर आशाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में आशा कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगो को लेकर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए। सरकारी कर्मचारी घोषित करने और मानदेय दस हजार रुपये करने की मांग किया। सीएमओ को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गावती देवी ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों से गैर विभागीय कार्य कराया जा रहा है। मानदेय भी सम्मान जनक नहीं मिल रहा है। सरकार के अधिकांश कार्यों में आशाओं की सहभागिता होती है। बावजूद इसके सरकार जायज मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली कर रही है। इसे लेकर आशा चुप नहीं बैठेंगी। सरकार ने आठ हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा किया, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया। मानदेय 10 हजार रुपये किया जाए और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। नाराज आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर अपनी मांगों का पत्रक सौंपा। इस दौरान गायत्री विश्वकर्मा, वंदना देवी, मंजू मिश्रा, पुष्पा देवी, ममता भारती, गायत्री देवी, नजीबुन बेगम, तारा देवी, वंदना, मीना, संगीता, मनोरमा, गीता, सुभावती, मंजू मिश्रा, सुनिता, गीता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें