फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

-------------

सपाइयों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
- विवेक तिवारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
- पोस्टमार्टम चौराहा पर सछास कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लखनऊ में पुलिस की गोली से एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की मौत को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हल्ला बोल दिया है। घटना के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पोस्टमार्टम चौराहा स्थित आजाद चौक पर पुतला फूंकने के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की।
पुतला दहन के बाद विजय रावत ने कहा कि प्रदेश आज अराजकता की आग में जल रहा है। कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। लखनऊ में निर्दोष युवक की हत्या से पूरा प्रदेश हैरान है। ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं, जिससे जनता दहशत में है। योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद प्रदेश की स्थिति बिगड़ गई है। सछास के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग योगी सरकार से त्रस्त हो चुकी है। व्यापारी, युवा, किसान खुद को डरा-सहमा महसूस कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में सछास उपाध्यक्ष हरिओम यादव, मनोज यादव, अंगद यादव, सुशील यादव, शादाब मिर्जा, अशोक यादव, शैलेष यादव, सैफ खान, अखिलेश यादव, सोनू कुमार, निहाल अहमद, रामप्रीत यादव, कमलेश सिंह, बलराम शर्मा, राजन यादव, अहमद खालिद, शुभम वर्मा, लल्लू यादव, बेचन यादव, धनेश यादव, कमलेश यादव, सत्येंद्र चौहान, मनीष सिंह, अभय चौहान, अविनाश, इमरान खान, ज्ञानचंद्र प्रजापति, विकास यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


असफलता की ओर बढ़ रही भाजपा
देवरिया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा सरकार देश को असफलता की ओर ले जा रही है। इस सरकार ने दलितों अल्पसंख्यकों को निराश किया है। एससी-एसटी कानून से सवर्ण गुस्से में हैं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलित हैं। नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारी परेशान हैं। छात्र नौजवानों को बेरोजगारी खाए जा रही है। आएदिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में पुलिस वाले अपराधियों की भूमिका में हैं। सरकार का एक सिपाही राजधानी में विवेक तिवारी नाम के युवक को बेवजह गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला देता है। इस निरंकुश व्यवस्था पर शासन मौन है। विकास परक योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। अच्छे दिन लाने वाली सरकार ने समाज का बुरा दिन ला दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें