फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवां चौराहे पर शनिवार की शाम बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। घटना के बाद भाग रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया। युवकों के पास मिले मोबाइल से उनकी पहचान हो सकी। सूचना मिलने के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली इलाके के करमेल गांव निवासी दुर्गेश पुत्र कैलास मौर्य और प्रमोद पुत्र सुखारी निषाद पेंटिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों शहर में कहीं पेंटिंग का काम कर रहे थे। काम समाप्त होने पर दोनों एक बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे पुरवां चौराहे पर एक ढाबे के पास पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रही अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों दोस्त हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। बस चालक को हिरासत में लेकर बस को कोतवाली भिजवा दिया। दोनों शवों की पहचान करने में पुलिस को काफी दिक्कत हुई। एक युवक के पास मिले मोबाइल से परिवारवालों को सूचना दी तो पहचान हुई। सूचना मिलते ही परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी सदर कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि अनुबंधित बस की टक्कर से युवकों की मौत हुई है। बस कब्जे में और चालक हिरासत में है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें