विजय साइकिल रथयात्रा का स्वागत
आजमगढ़ से गोरखपुर पहुंचेगा विजय साइकिल रथयात्रा
लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ के लिए निकाली गई यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर स्थित देवरिया बाईपास पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय रथ साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया। आजमगढ़ से गोरखपुर के लिए निकाली गई साइकिल रथयात्रा लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ के लिए निकली है। जबकि यात्रा में स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही।
बुधवार को सुनील थेकमा के नेतृत्व में विजय रथ के साथ सैकड़ों साइकिलों पर सवार कार्यकर्ता उग्रसेन सेतु के रास्ते जनपद में प्रवेश किए। जो कपरवार, नौका टोला, बेलडांड़ होते हुए देवरिया बाईपास पहुंचे। जहां सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में चल रहे मेजबानों का स्वागत किया। आयोजित नुक्कड़ सभा को पीडी तिवारी, रणवीर यादव, इमामुद्दीन खान आदि ने संबोधित किया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि छह जुलाई से निकली विजय साइकिल रथयात्रा में सरकार के काले कारनामों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। यहां तक कि पूर्व में सपा सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान अमित यादव, पारस यादव, बाबूलाल यादव, बेचू चौधरी, हरिओम, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।