फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सभी चीनी मिलों को चालू करे सरकार

विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा के लोगो ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। चीनी मिलों को चालू करने, ग्रामीण क्षेत्र के बिजली बिल को माफ करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर किसान सभा जिला इकाई ने बुधवार को धरना दिया। कलेक्ट्रेट में धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने में वक्ताओं ने कहा कि रामपुर कारखाना स्थित सिधुआ में करीब दो करोड़ की लागत से निर्मित सीएचसी बदहाल है। प्रसव के लिए इमरजेंसी सेवा उपलब्ध नहीं है। यहां कर्मचारी भी नहीं रुकते। तमाम पात्र राशन कार्ड की सूची से वंचित हैं। शौचालय निर्माण में धांधली बरती जा रही है। गांव में अब तक खुली बैठक भी नहीं हुई। वक्ताओं ने जिले के किसानों के सभी कर्जे माफ करने और उनकी खुशहाली के लिए चीनी मिलों को चालू कराने की पुरजोर मांग उठाई। चेतावनी दी कि अगर मांगों पर समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र रुप दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमला यादव व संचालन सदानंद चौरसिया ने की। इस मौके पर रामखेदू यादव, डॉ. अदालत अंसारी, किताबुल्लाह अंसारी, खेदारु कन्नौजिया, रामसूरत यादव, शिवलाल, कन्हैया कुमार, महेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें