फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकृष्ण अध्यक्ष, दीनानाथ बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक रुद्रपुर के संगठन का चुनाव गुुरुवार को बीआरसी पर हुआ। गहमागहमी के बीच शिक्षक संघ के लालकृष्ण सिंह अध्यक्ष और दीनानाथ चतुर्वेदी महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की देेखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लालकृष्ण सिंह और महामंत्री के लिए दीनानाथ चतुर्वेदी ने नामांकन किया। दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष कर रहा है। शिक्षक स्कूलों में पठन पाठन का माहौल बनाए रखे। मंत्री सुरेश यादव ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी देवरिया जिले में छात्रों के बढ़े हुए नामांकन की तारीफ की। जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि ने सीमित संसाधनों में भी युवाओं को शिक्षण के लिए नई तकनीकी के उपयोग करके महत्तम परिणाम पाने पर बल दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष को उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, बैजनाथ पति त्रिपाठी, नित्यानंद यादव, डॉ. अनुज श्रीवास्तव, ब्रजेश राव, अरुण सिंह, दिनेश पांडेय, दयाशंकर पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, मनीष राव, उग्रसेन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, जवाहिर सिंह, सत्यनारायण मणि आदि ने बधाई दी।

एक गुट ने चुनाव का बहिष्कार किया
शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षकों ने चुनाव का बहिष्कार किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में घोर अनियमितता का आरोप लगाया। शिक्षक नेता दिनेश सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ को पॉकेट का संगठन बना दिया गया है। ब्लॉक क्षेत्र में तमाम शिक्षकों की सदस्यता सूची से नाम काट दिया गया। शिक्षक संघ के चुनाव में भी जाति और धन, बल का प्रभाव दिखने लगा है। इस बाबत जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ का ब्लॉकों में चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें