फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एक मंदिर पर महिला का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के मेन रोड पर स्थित एक मंदिर में महिला ने जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। महिला मंदिर के पुजारी पर सोने की एक अंगूठी गायब करने का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन

दरअसल, हंगामा करने वाली महिला का पति से वर्षों से संबंध नहीं है। वह शहर में इधर-उधर घूमती रहती है। अधिकांश समय वह मंदिर में गुजारती है। रात में भी वह यहीं रह जाती है। जबकि पुजारी रात में नहीं रहते हैं। बुधवार की दोपहर बाद महिला मंदिर में ही हंगामा करने लगी। यह देखकर लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ के लोग वीडियो बनाते तो महिला उनको गालियां देने लगती थी। वह खुद को हनीप्रीत और पुजारी को बाबा राम रहीम बता रही थी। कुछ लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो मौके पर महिला कांस्टेबल पहुंच गईं। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हो सका। करीब एक घंटे बाद कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा करने वाली महिला को समझाकर मामला शांत कराया। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि महिला को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें