फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे डीओ को खोजने में पुलिस की लापरवाही, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। विभागीय कार्रवाई से तनाव में आया एक एलआईसी का डीओ नदी में छलांग लगा लिया। इसकी खबर मिलते ही एलआईसी के वर्कर मौके पर पहुंच गए। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वर्करों ने सड़क जाम कर दिया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए। नदी में डूबे वर्कर की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

नगर के एलआईसी शाखा में गौरीबाजार थाना के बेलकुंडा गांव निवासी नवीन कुमार तिवारी एलआईसी में भाटपाररानी क्षेत्र के विकास अधिकारी (डीओ) है। वह नगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। एक सप्ताह पहले लक्ष्य पूरा नहीं करने के आरोप में विभागीय अफसर ने टर्मिनेट कर दिया था। इसकी नोटिस भी उनके पास पहुंची थी। इससे डीओ तनाव में आ गया था। सोमवार विभागीय मीटिंग थी, लेकिन वह पहुंचा नहीं। दोपहर में नदावर पुल पर वह पहुंचा और बाइक खड़ा कर नदी में कूद गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे एलआईसी वर्कर उग्र हो गए और पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। इसकी वजह से 3.30 से चार बजे तक सलेमपुर-भाटपाररानी मार्ग जाम रहा। मामला बढ़ता देख मौके पर कोतवाल, भाटपाररानी सीओ और एसडीएम रामविलास राम पहुंचे। अफसरों के आश्वासन पर वर्करों ने जाम खत्म किया। पुल पर पड़ी युवक की बाइक पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मछुआरों की मदद से पुलिस उसकी तलाश कराने में जुटी हुई है। एसडीएम रामविलास राम ने बताया कि विभागीय कार्रवाई से डीओ तनाव में आ गया था। इसके चलते नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। नदी में लापता युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें