फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बचाव में लूटेरो ने हवाई फायरिं0ग की

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। भिंगारी बाजार पुलिस चौकी के पास बाइक सवार लुटेरे और पुलिस आमने-सामने हो गए। बचाव में लुटेरों दो राउंड हवाई फायरिंग की। बावजूद इसके पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों लुटेरे मौसेरे भाई हैं और बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

खामपार पुलिस गुरुवार की रात गश्त पर निकली थी। भीष्म सिंह इंटर कॉलेज पिपरा उत्तर पट्टी के पास दो लुटेरों को धर दबोचा। दोनों 29 मई 2017 को बंगरा बाजार के पास हुई लूट की घटना में शामिल थे। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही पुलिस पकड़ कर जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि गश्त के दौरान दोनों अपराधी पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे। पकड़े जाने पर दोनों ने जब अपना नाम व पता बताया तब उनकी पहचान 29 मई 2017 की लूट में शामिल होने के रूप में हुई। इनमें से एक सोनेलाल यादव निवासी ग्राम फुलवरिया थाना गोपालगंज, बिहार का रहने वाला है। वह खामपार थाना के ग्राम गौतमा में नेवासा पर रह रहा है। दूसरा राजन यादव निवासी चनउर थाना धनौती जिला सीवान, बिहार का रहने वाला है। इनके पास से लूट की घड़ी और दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें