फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास शहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री आवास शहरी की सत्यापन एजेंसी गुरुवार को नगर पालिका परिषद में आईं। रिजेक्टेड सूची वालों ने आवेदन के लिए दावा किया। इसको लेकर कर्मचारियों और आवेदकों में तीखी बहस हुई। बिचौलिए भी सक्रिय रहे।
विज्ञापन

जिले के देवरिया, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, लार और भाटपाररानी टाउनएरिया में पीएम आवास के लिए पात्र और रिजेक्टेड लिस्ट भी चस्पा है। सर्वे एजेंसी ने तीन अगस्त को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करने को कहा। इसके चलते सुबह 10 बजे से विभिन्न मोहल्लों से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर एक बजे परिसर खचाखच भर गया। पुरानी बिल्डिंग में कर्मचारियों ने आवेदकों से स्टांप के अलावा अन्य प्रपत्र जमा किया। उन्होंने रिजेक्टेड लिस्ट में गलत तरीके से नाम शामिल करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सर्वे एजेंसी के कर्मचारियों ने मनमानी की है। इसको लेकर कर्मचारियों और आवेदकों में बहस हो गई। दरअसल रामगुलाम टोला के 20 से अधिक लोगों का नाम रिजेक्टेड लिस्ट में दर्ज है। सफाई विभाग के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें