फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लांच किया ‘महिला सुरक्षा एप’

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिला सुरक्षा मुहिम के तहत देवरिया पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नया एप लांच किया है। स्मार्ट फोन पर यह एप संकट के वक्त में उपयोगी सिद्ध हो रहा है। यह एप स्क्रीन और पैटर्न लॉक रहने पर भी काम करेगा। एक बटन दबाने से एक साथ पुलिस और परिवार के लोगों को लोकेशन पता चल जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की पहल पर महिलाओं की सुरक्षा मामले में एप लांच कर देवरिया में अभिनव प्रयोग किया गया। इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी प्रयोग में लाया जाएगा। बुधवार को रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज पिपरा कछार में एडिशनल एसपी ने बालिकाओं को एप डाउनलोड करने और संचालित करना सिखाया। इस दौरान देवरिया पुलिस के साइबर अपराध सेल के प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा एप सीएलआईक्यूएस महिला सुरक्षा के मामले में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इस एप के जरिए महिलाएं विषम हालात से उबर सकती हैं। यह एप फोन का स्क्रीन लॉक रहने पर भी काम करेगा। इसमें एक बार बटन दबाकर पुलिस और दो बार बटन दबाकर पुलिस और परिवार के जानने वाले 10 लोगों को एक साथ सूचना दी जा सकती है। मोबाइल स्क्रीन पर बटन को दबाए रखने से पुलिस सायरन की आवाज गूंजने लगती है। इससे बगल के लोग खतरा भांपकर सतर्क हो जाते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य केके सिंह, सीओ विजेंद्र राय, एसओ छोटेलाल, नर्वदेश्वर मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूलों में लग रही शिकायत पेटिका
रुद्रपुर। देवरिया पुलिस की ओर से चलाई जा रही महिला सुरक्षा मुहिम की तहत कॉलेजों में पुलिस शिकायत पेटिका लगाई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत पेटिका में बालिकाएं गोपनीय शिकायत डाल सकती हैं। पुलिस सात दिन के अंदर पेटिका खोलकर शिकायत का समाधान करेगी। शिकायत करने वाली लड़की का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पेटिका सभी स्कूलों में सुरक्षित जगह पर लगाई जाएगी। जनपद में तीन स्थानों पर लगी शिकायत पेटिका से दो दिन में पांच शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें