फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ के वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एआरटीओ कार्यालय में दलालों के क्रियाकलाप से आजिज वकीलों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। एआरटीओ पर प्रशासनिक अक्षम होने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

वकीलों का कहना था कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यालयों को दलाल मुक्त करने का आदेश दिया है। इसके बाद भी यहां दलालों का जमावड़ा रहता है। लिपिकों की कुर्सी पर बैठकर दलाल काम करते हैं। वकीलों के साथ भी वह अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने कहा कि मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान विजय शंकर चौबे, अखिलेश्वर मणि त्रिपाठी, डॉ. हरीशचंद्र पति त्रिपाठी, हृदयानंद सिंह, राजेंद्र मल्ल, सचितानंद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें