रुद्रपुर। नदियों के बढ़ते जलस्तर के वेग को देख प्रशासन पूरी तरह से संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी में लगा है। दो नदियों के बीच बसे 52 गांव और कछार के 64 गांव के लोगों को बाढ़ से सुरक्षा देने के लिए 14 बाढ़ चौकियां बनाई गई है। बाढ़ चौकियों पर देखरेख के लिए सेक्टर प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
एसडीएम घनश्याम की अध्यक्षता में बाढ़ बचाव को लेकर हुई तैयारी बैठक के बाद हर बाढ़ चौकी पर प्रभारी नियुक्त किए गए। क्षेत्र में जूहा करहकोल, आदर्श इंटर कॉलेज सरांव, प्रावि गनियारी, प्राथमिक पाठशाला श्रीनगर कोल्हुआ, इंटर कॉलेज गनियारी, प्रापा गायघाट, जूहा नकईल, मंदिर स्थान एकौना, प्रावि नगवा खास, जूहा नरायनपुर, इंटर कॉलेज पिपरा कछार, सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर, जूहा रुद्रपुर, प्रावि कोइलगढ़हा और प्रावि गौनरिया को बाढ़ चौकी बनाई गई है। यहां बाढ़ के दौरान लोगों की सुरक्षा और खाने पीने के सामान उपलब्ध रहेंगे। क्षेत्र के रहने वाले मल्लाहों की नाव बाढ़ चौकी पर मौजूद रहेगी। छोटी, बड़ी 23 नावों का इंतजाम किया गया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन हर आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए बाढ़ चौकियों और लोगों को ले आने, जाने की तैयारी चल रही है।