फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो-वोल्टेज और इमरजेंसी कटौती से 40 हजार की आबादी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर की 40 हजार की आबादी लो-वोल्टेज और इमरजेंसी बिजली कटौती से बेहाल है। 18 से 20 घंटे बिजली की आपूर्ति महज दिखावा साबित हो रहा है। लो-वोल्टेज के कारण कई मोहल्लों में बिजली से चलने वाले पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति के दौरान पोल से तार चटक कर गिर रहे हैं। इससे घंटों आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

मानसून की देरी से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। ऊपर से बिजली कटौती ने जीना मुश्किल कर रखा है। लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए बिजली नहीं मिल पा रही। कस्बे में 30 साल पुराने लगे बिजली पोल और तार से आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति चालू होते ही पोल से तार चिंगारी निकलने के बाद गिर जा रहे हैं। बिजली विभाग रात में अक्सर इमरजेंसी कटौती के नाम आपूर्ति बंद कर दे रहा। इस दौरान गर्मी से बेहाल लोग तिलमिला जा रहे हैं। लोगों में बिजली कटौती के कारण विभाग के खिलाफ नाराजगी है। नगर में बिजली विभाग के जिम्मेदारों के रात में नहीं ठहरने के कारण कर्मचारी मनमाने तरीके से मरम्मत कार्य करते हैं। शाम को जंफर, तार टूटने के बाद रात में बिजली विभाग के पास मरम्मत कराने को कोई सुविधा नहीं है। विभाग के पास पोल पर चढ़ने के लिए सीढ़ी तक नहीं है। विभाग को नगर पंचायत से उधार की सीढ़ी लेकर तारों की मरम्मत करनी पड़ती है। अवर अभियंता वेद प्रकाश यादव ने कहा कि छह माह से बिजली पोल और तार बदलने के लिए भेजा गया दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव लटका हुआ है। बिल पास होते ही जर्जर तार और पोल बदलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें