फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी को लेकर दो फाक में दिखे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। जीएसटी को लेकर व्यापारी दो गुटों में दिखे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बंदी के अपील के बाद भी रुद्रपुर, पकड़ी बाजार, पचलड़ी, मदनपुर और रामलक्षन में दुकानदारों ने दुकानें खोले रखा। भारत बंदी का असर नहीं दिखा। उधर पूर्वांचल बैंक के कर्मचारियों के हड़ताल के कारण बैंक बंद रहा। लोगों को बैंक से निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध को लेकर व्यापार मंडल ने बंदी का ऐलान किया था। शुक्रवार की सुबह कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। सुबह नौ बजे नगर की अधिकांश दुकानें खुल गईं। पकड़ी बाजार में भी दुकानें खुलने से बाजारों में रौनक दिखी। मुख्य बाजार, आदर्श चौराहा, खजुहा चौराहा, बस स्टेशन, इमामबाड़ा आदि जगहों पर बंदी का असर नहीं रहा। दुकानदारों ने जीएसटी के विरोध में दुकानों के बंदी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। नगर में व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों की भी दुकानें खुली रही। ऐसे में जीएसटी को लेकर भारत बंदी का असर रुद्रपुर में नहीं दिखा। हालांकि कुछ दुकानदारों ने दुकान बंद रख कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें