फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद राप्ती में उतराता मिला दिव्यांग छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार के विनोवापुरी गांव के पास राप्ती नदी में डूबे दिव्यांग छात्र का शव 24 घंटे बाद उतराता मिला। वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कपरवार के पश्चिम टोला निवासी कुबेर चौरसिया के तीन बच्चों में इकलौता बेटा अभिमन्यु कक्षा आठ का छात्र था। रविवार की सुबह करीब आठ बजे दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाते वक्त अभिमन्यु का पैर फिसल गया था। वह नदी में डूब गया था। उसकी लाश सोमवार की सुबह करीब छह बजे लोगों ने घटनास्थल से करीब 50 मीटर दक्षिण नदी में उतराते देखा गया। बेटे की तलाश में नदी के किनारे पहुंची मां मंगलावती शव देख पछाड़ खाकर गिर पड़ी। दिव्यांग अभिमन्यु की मौत से पूरा गांव दुखी है। बहनें पुष्पा और गुडिय़ा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें