फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस कम्पनी के आफिस में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर रोड के कोआपरेटिव चौराहे पर सोमवार की सुबह अचानक एक इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में आग लग गई। धुंआ उठता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अफरातफरी के बीच दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कंपनी में नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के कोआपरेटिव चौराहे के पश्चिम तरफ डबल स्टोरी मकान में एक इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस है। पुलिस का कहना है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से सोमवार की सुबह अचानक ऑफिस में आग लग गई। सड़क पर टहल रहे लोगों की नजर जब धुंए पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी ने फायर सर्विस को आग लगने की जानकारी दी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। आग में काफी अभिलेख जल गए। सभी रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। इसके अलावा बैट्री, इंवर्टर जल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें