फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक के 1.10 लाख रुपये हड़पे

Mon, 17 Nov 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के सरौर धूमनगर निवासी वशिष्ठ यादव ने गांव के ही एक व्यक्ति पर खेत बैनामा करने के नाम पर 1.10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर पुलिस से रुपये वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

वशिष्ठ यादव के अनुसार, वर्ष 2020 में गांव के एक व्यक्ति ने खेत बेचने का आश्वासन देकर 1.10 लाख रुपये ले लिए, लेकिन आज तक न तो रजिस्ट्री की गई और न ही रुपये वापस किए गए। बार-बार कहने पर भी आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। पांच साल बीतने के बाद वह रुपये नहीं लौटा रहा है। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले थाने में शिकायत करने पर आरोपी ने थाने में एक माह के भीतर रुपये लौटाने की बात स्वीकार की थी लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें