खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरण गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। रविवार को तीनों का पुलिस ने चालन कर दिया। खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा खेमकरण गांव निवासी सत्यम यादव पुत्र मुनिब यादव का गांव के आकाश कन्नौजिया पुत्र बृजेश कन्नौजिया से विवाद हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पिपरा खेमकरण गांव के तीन आरोपियों का चालान किया गया है। संवाद