फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 104 पेटी शराब बरामद, तस्कर नहीं आया हाथ, तीन पर केस

Wed, 24 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के बिलासपुर से पुलिस ने रविवार की रात एक स्कार्पियो से 104 पेटी देसी शराब बरामद किया है। हालांकि, मौके से चालक और तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, मैरवा पुलिस को मुखबिर से यूपी से मैरवा के रास्ते सिवान में शराब की बड़ी खेप भेजने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने महत्वपूर्ण जगहों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान तेज रफ्तार में जा रही स्कार्पियो को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
उसमें सवार चालक और तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 104 पेटी देसी शराब बरामद हुआ।
पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर इस मामले में मैरवा के सुमेरपुर निवासी बबलू यादव, जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा निवासी विकास यादव तथा एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मैरवा के एसओ संजीत कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एक स्कार्पियो से 936 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें