फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की कलाकृति ने मोहा मन

विज्ञापन
छात्राओ के तरफ से लगाए गए स्टालो का मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रतिमा किशोर ने निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। दीनानाथ पांडेय पीजी कॉलेज में गृहविज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को सृजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक प्रथम, द्वितीय व फाइनल वर्ष की छात्राओं ने पेंटिंग कलाकृतियों, फ्लावर पाट, बेबी किट, पपेट शो, माइक्रम डिजाइन स्टोर, बॉडी मास इंडेक्स, डेकोरेटिंग आइटम के साथ ही भेलपूरी, चाट, मुरब्बा, पकौड़ी, दही बड़े, कुल्फी, इडली, फुल्की आदि के स्टाल लगाए। स्टालों का अवलोकन कर लोगों ने छात्राओं की प्रतिभा की खुलकर सराहना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी की पत्नी डॉ.प्रतिमा किशोर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने एक-एक स्टालों पर जाकर छात्राओं से उनके प्रदर्शित चीजों के बारे में पूछा और इससे संबंधित जानकारी ली। आभ्या तिवारी, प्रिया त्रिपाठी, शिखा मद्घेशिया, निशा मल्ल के गर्भस्थ शिशु के प्रतिमाह क्रमिक विकास के दर्शाते माडल की उन्होंने खुलकर सराहना की। खाद्य पदार्थों के स्टालों पर निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने उन्हें अपनी पाक कला से परिचित कराते हुए विभिन्न व्यंजनों को चखाया भी। द्वितीय वर्ष की छात्रा सरोज सिंह के शिल्पकार मिट्टी से बनी कलाकृति, वशिंका नागरथ के रात के दृश्य वाली पेंटिंग को भी तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि गृह विज्ञान में केवल पाक कला ही नहीं बल्कि हर विषय का समावेश है। प्रदर्शनी में शिशु के विभिन्न विकास अवस्था को दिखाना शानदार प्रयास है। प्राचार्य डॉ.अंजलिका निगम ने बताया कि मौके पर कुल 16 स्टाल लगाए गए थे। गृह विज्ञान की अध्यक्ष डॉ.अल्पना सिंह ने कहा कि गृहविज्ञान के विभिन्न शाखाओं का गहन अध्ययन कर छात्राएं अपने कॅरियर को और बेहतर बना सकती हैं। मौके पर नेहा मिश्रा, अर्चना जायसवाल, रेनू कुशवाहा व आकांक्षा दूबे की देखरेख में कठपुतली नृत्य के स्टाल ने सभी को खूब आकर्षित किया। मुख्य अतिथि के निरीक्षण के बाद उनके साथ सेल्फी लेने के लिए छात्राओं में होड़ सी रही। इस दौरान डॉ.उषा श्रीवास्तव, डॉ.रीना सिंह, राजेश भारती, राखी भारती, ममता गौतम, चंद्रभूषण, हामिद हाशमी, ध्रुवनारायण वर्मा, रोहित रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें