जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में चिकित्सक न रहने से परेशान मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला अस्पताल में शुक्रवार को इलाज नहीं मिलने से नाराज लोगों ने हंगामा किया। बावजूद इसके डॉक्टर नहीं पहुंचे। इसकी शिकायत लोगों ने सीएमएस से की है।
जिला अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएन कन्नौजिया और डॉ. शुभलाल शाह तैनात किए गए हैं। कई दिनों से डॉ. पीएन कन्नौजिया अस्पताल नहीं आ रहे है। शुक्रवार को दो घंटे तक डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद वार्ड में राउंड करने चले गए और इसके बाद सीएमओ कार्यालय में मेडिकल बनाने। इसके चलते इलाज के इंतजार में खड़े मरीज परेशान हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इलाज के लिए आईं अर्चना मिश्रा, रामाज्ञा, छेदी सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, लीलावती का आरोप है कि ओपीडी में हड्डी के डॉक्टर पूरे समय नहीं बैठ रहे हैं। इसके चलते दूर दराज से आने वाले मरीजों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि एक सुबह ओपीडी में डॉक्टर बैठे थे। बाद में मेडिकल बनाने के लिए चले गए। दूसरे डॉक्टर के नहीं होने से थोड़ी दिक्कत हो रही है।