फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विजर्सजन में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

सलेमपुर और लार में मूर्ति विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब
घंटों जाम रहा सलेमपुर मार्ग, बड़े वाहनों को पुलिस ने रोका
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर/लार। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार की देर शाम रात तक किया गया। दोपहर में नगर में मूर्ति विसर्जन जुुलूस निकला। भीड़ की वजह से सलेमपुर में यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने नवलपुर और रामपुर मोड़ के समीप बड़े वाहनों को रोक दिया था। वहीं लार में भारी सुरक्षा के बीच विसर्जन जुलूस निकला और देर रात तक मेहरौन में प्रतिमाएं विसर्जित र्हुइं।
सलेमपुर नगर में जुलूस अस्पताल गेट, तहसील, स्टेशन रोड, गांधी चौक बस स्टैंड, सोहनाग मोड़ कोतवाली होते हुए निकला। जुलूस में हाथी, घोड़ा शामिल हुए। डीजे ऑर्केस्ट्रा पर युवक थिरकते रहे। सभी प्रतिमाएं नदावरघाट गंडक नदी में विसर्जित हुईं। पुलिस के अलावा सुरक्षा व्यवस्था में एनसीसी कैडेटों को लगाया गया था। वहीं, लार में पूर्व में हुए विवाद को देखते हुए मेहरौना से लार तक फोर्स तैनात की गई थी। सड़क के किनारे लाइट की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन काफी सतर्क रहा, ताकि विवाद की पुनरावृत्ति न हो। देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। भागलपुर में पक्के पुल पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन


जाम में फंसे डीएम-एसपी
सलेमपुर। डीएम और एसपी दोपहर को पहुंचे तो जाम में फंस गए। इसको लेकर स्थानीय पुलिस परेशान हो गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह अफसरों का वाहन जाम से निकला। उम्मीद से अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस की व्यवस्था लड़खड़ा गई।
विज्ञापन

गांधी मार्केट में मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत
लार। लार बाजार से जब विसर्जन जुलूस निकल रहा था तो गांधी मार्केट में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फल खिलाकर व पानी पिलाकर स्वागत किया। लार के लिए यह परंपरा नई जरूर थी, लेकिन इसकी लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें