यूथ ब्रिगेड ने जलाया पीएम का पुतला
अस्पताल गेट से तहसील तक प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेताओं ने अस्पताल गेट से नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सरकार पर महंगाई बढ़ाने व मनमानी का आरोप लगाते हुए तहसील गेट पर सोमवार को पीएम का पुतला जलाया। मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से नाराज मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव पवन यादव के नेतृत्व में पुलिस की मौजूदगी में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देनें में असफल है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है। छात्र नेता ध्रुव कुमार गुप्त ने कहा कि भाजपा सरकार में कमजोर व गरीब, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के साथ घोर अत्याचार हो रहा है। उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान मिथिलेश यादव, हरेराम यादव, साहू विशाल गुप्त, राहुल जायसवाल, मनोज यादव, अंशु यादव, विद्या शंकर, दुर्गेश, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।