फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दुकानों पर मिली पॉलिथीन, 50 हजार वसूला

विज्ञापन
रुद्रपुर में पालिथीन के खिलाफ छापामार कर कार्रवाई 50 हजार जुर्माना वसूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर पंचायत रुद्रपुर में मंगलवार को पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए नगर पंचायत के ईओ मुकेश चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक की पन्नी का प्रयोग करने वाले 10 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनसे नगर पंचायत ने 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कार्रवाई से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को एसडीएम सूर्यभान गिरि, सीओ दयाराम सिंह गौर, ईओ मुकेश चौधरी के साथ नगर पंचायत के करीब एक दर्जन कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने नगर के दुकानदारों की दुकानों की जांच की। जांच के दौरान नगर के दस दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़े गए। मेनमार्केट में गृहस्थी प्रॉविजन स्टोर में करीब पांच किलोग्राम, काशी साहू की दुुकान में दो किलोग्राम, हरी जायसवाल की दुकान में तीन किलोग्राम और बैजनाथ जायसवाल, कृष्णा स्वदेशी केंद्र, शंभू निगम, दुर्गेश चौरसिया, रामप्यारे सहित दो ठेलेवालों की दुकान पर प्लास्टिक की थैली का प्रयोग हो रहा था। नगर पंचायत की टीम ने 100 ग्राम तक पॉलिथीन पकड़े जाने पर एक हजार रुपये, 100 ग्राम से 500 ग्राम तक पॉलिथीन पर दो हजार रुपये और इससे अधिक पॉलीबैग पकड़े जाने पर 10 हजार तक जुर्माना वसूल किया। कार्रवाई के दौरान 10 दुकानदारों से करीब 50 हजार रुपये की बसूली की गई। एसडीएम सूर्यभान गिरि ने कहा कि पॉलिथीन रोकने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी। अभियान जारी रहेगा। प्रयोग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने का भी प्रावधान है। दोबारा प्रयोग करने पर केस दर्जकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें