फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कई मोहल्लों की बिजली रहेगी गुल

विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। रामलीला मैदान बिजली घर में चार फीडरों के पैनल व अन्य उपकरण जर्जर हो गया था। इसके चलते लोगों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिलता था। इसको लेकर अक्सर कर्मचारियों से कहा-सुनी होती थी। जर्जर उपकरण आज बदले जाएंगे। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति आज दिन में ठप रहेगी।
विज्ञापन

रामलीला मैदान बिजली घर के चार फीडरों से शहर के कई मोहल्ले की आपूर्ति होती है। लंबे समय से बिजली घर में लगे उपकरण जर्जर हो गए थे। इसको लेकर बिजली घर पहुंचने वाले लोगों व कर्मचारियों से तकरार भी होता था। पैनल और फीडर के उपकरण शुक्रवार को पहुंच गया। शनिवार को इसे लगाया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति उमानगर, राघव नगर, हनुमान मंदिर, मोहन रोड सीसी रोड समेत कई मोहल्ले में प्रभावित रहेगी। जेई अमित प्रताप सिंह ने बताया कि उपकरण बदलने जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें