फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज का टोटा, किसान बेहाल

विज्ञापन
साधन सहकारी समिति बरावमीर छापर का बद पडा ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। साधन सहकारी समितियों के अधिकांश केंद्रों पर खाद-बीजों की कमी है। किसान परेशान हैं। गेहूं के बीज के रूप में किसानों की पहली पसंद 341, 373 और 503 प्रजाति है, लेकिन केंद्रों पर सिर्फ 2366 प्रजाति की बीज उपलब्ध हैं। ऐसे में किसान महंगे दाम पर खाद-बीज खरीदने को मजबूर हैं। यह मामला डीएम के सामने भी उठ चुका है, लेकिन किल्लत दूर नहीं हो रही है। जिले में 170 साधन सहकारी समिति है। वर्तमान में 130 ही संचालित हो रही हैं, बाकी बंद हैं। इसके अलावा जिले के 16 ब्लॉकों पर एक-एक राजकीय बीज भंडार हैं।
विज्ञापन

सरकार किसानों को खाद-बीज और नहरों में पानी उपलब्ध कराने का दावा तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत इतर है। देसही देवरिया ब्लॉक में साधन सहकारी समिति के सात केंद्र हैं। एक सरकारी बीज भंडार हैं। इन केंद्रों के नाम दिघवा पैटवा, बरवामीरछापर, नौतन हथियागढ़, हेतिमपुर, पिपरा दौला कदम, पडौली, हरैया बसंतपुर है। जबकि देसही देवरिया बाजार में एक राजकीय बीज भंडार है। कुछ केंद्रों पर खाद की पहली खेप पहुंची थी, लेकिन ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ। संबंधित सचिवों की मानें तो मांग के मुताबिक बेहद कम खाद उपलब्ध कराई गई थी। रामपुर कारखाना ब्लॉक में गोविंदपुर, शहवाजपुर, मुजहना लाला, डुमरी, गौर कोठी, गौरा ओर सिधुवा में साधन सहकारी समिति है। इन केंद्रों पर खाद-बीज का टोटा तो नहीं है, लेकिन धान की खरीद नहीं हो पा रही है। सहवा के किसान बृजभान सिंह ने कहा कि खाद-बीज नहीं मिलने से रबी की बुआई प्रभावित हो रही है। बसंतपुर के किसान शौकत अली ने कहा कि साधन सहकारी समिति पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने से मजबूरी में महंगे दाम पर खाद-बीज की खरीदारी करनी पड़ी रही है। रामपुर हीरामन के किसान शंभूनाथ यादव ने कहा कि खाद-बीज उपलब्ध कराने के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि खाद-बीज के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। हेतिमपुर के किसान रमेश सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों के लिए खाद-बीज की काफी जरूरत है, नहीं तो खेती पिछड़ जाएगी।

दो दिन में उपलब्ध हो जाएगा खाद-बीज
जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने बताया कि दो दिन में खाद-बीज की किल्लत दूर हो जाएगी। डीएपी की रैक शनिवार की रात में लग जाएगी। एनपी भी दो दिन में आ जाएगी। किसानों को खाद-बीज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें