फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख दलों को भी नहीं मिले सदस्य पद के उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर निकाय चुनाव में प्रमुख दल भी समस्त वार्डों से सदस्य पद के उम्मीदवार नहीं उतार पाए। नगर पंचायत के दस वार्डों में कांग्रेस को महज एक, बीजेपी को चार, बीएसपी को सात उम्मीदवार मिले हैं। हालांकि समस्त वार्डों में अधिकांश निर्दल ही ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 13 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सदस्य पद के लिए प्रमुख दलों और निर्दलियों को मिला कर 67 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। बावजूद इसके प्रमुख चारों दलों को सभी वार्डों में सदस्य पद का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल सके। बीजेपी को नगर पंचायत के अंबेडकर, ठाकुर मंदिर, राजगद्दी, ठाकुर रामेश्वर, जलकल, मस्जिद वार्ड में उम्मीदवार नहीं मिले हैं। बसपा को सोनार टोली, राजगद्दी और ठाकुर रामेश्वर वार्ड में उम्मीदवार नहीं मिल पाए। सबसे खराब हालत कांग्रेस की है। उसे महज अंबेडकर वार्ड में ही सदस्य पद का उम्मीदवार मिल सका है। अधिकांश सदस्य पद के उम्मीदवार चुनाव में किसी दल के बजाए निर्दल चुनाव लड़ना मुफीद मान रहे हैं। क्योंकि उन्हें आशंका है कि किसी दल के सिंबल पर चुनाव लड़ने से सभी वर्गों का वोट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें