फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में राजगीर की मौत

विज्ञापन
रामसकल परजापति की फाईल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बुधवार की शाम किसी काम से ब्लॉक जाने के लिए निकले राजगीर की ट्रॉली-ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मौका देखकर चालक ट्रॉली-ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना के सोनबरसा गांव के रहने वाले रामसकल प्रजापति राजगीर थे। इसी से वह परिवार की जीविका चलाते थे। बुधवार की शाम साढ़े तीन बजे वह किसी काम से ब्लॉक पर जाने के लिए घर से साइकिल से निकले। गांव से कुछ दूर नहर पर पहुंचे थे कि सामने आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। आसपास के लोग मौके पर जुटे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाने ले गई है। वह कोटे का राशन लेकर पड़ौली चौराहे पर जा रहा था। रामपुर कारखाना के एसआई श्याम बिहारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भाग गया, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें