गौरीबाजार। रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रॉसिंग के समीप गेट संख्या-139 की चकरी टूटने से गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर आवागमन करीब एक घंटे तक ठप रहा। लोग जाम की समस्या से जूझती रहे। सिग्नल विभाग के कर्मचारियों ने इसे ठीक कर जाम से निजात दिलाई। बुधवार को करीब तीन बजे गौरीबाजार रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन द्वारा स्थानीय स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग की चकरी खराब होने की सूचना दी गई। स्टेशन अधीक्षक प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी सूचना इंजीनियरिंग विभाग एवं कंट्रोल को दी गई। गेट बंद होने के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है।