फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार की इच्छा के विरूद्ध युवक-युवती ने की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिवार की इच्छा के खिलाफ एक युवक और युवती ने गुरुवार को शादी कर ली। युवती के परिवारवालों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वह रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती और रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव के रहने वाले युवक के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवारवालों को हो गई थी। युवती के परिवार के लोग उसकी शादी दूूसरी जगह करना चाह रहे थे। इस बात की जानकारी जब युवक को हुई तो गुरुवार को वह युवती के घर के पास पहुंचा और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी परिवार को हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया था। सूचना के बाद उसे हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें