फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 किसानों को दिए गए ऋणमोचन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए चौतरफा विकास कार्य कर रही है। किसान अन्नदाता है। सवा सौ करोड़ जनता का पेट भरने का कार्य करते हैं। यह बातें विधायक सुरेश तिवारी ने कही। वह तहसील परिसर में फसल ऋणमोचन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल ऋणमोचन योजना एक ऐतिहासिक फैसला है। जिसमें सरकार ने 36 हजार करोड़ रुपये का प्राविधान किया है। इस योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को एक लाख रुपये की सीमा तक ऋणमोचन किया जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों का ऋणमाफ करके उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे छोटे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक ने करीब 200 पात्र किसानों को ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरित किया। संचालन अधिवक्ता श्रवण सिंह ने किया। इस दौरान तहसीलदार वंशराज राम, जटाशंकर द्विवेदी, अरविंद जायसवाल, राजन सिंह, कामेश्वर पांडेय, सचिन सिंह, विपुल दूबे, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें