फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने बरहज में सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। शासन के निर्देश पर प्रथम मंगलवार को तहसील दिवस में सीडीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। चिलचिलाती धूप और उमस में फरियादियों का रेला लगा रहा। भीड़ को संभालने में पुलिस हलकान रही।
विज्ञापन

तहसील परिसर में डीएम के आने की सूचना पर अफसरों के आने का सिलसिला शुुरू हो गया था। निर्धारित समय पर डीएम सुजीत कुमार की अनुपस्थिति में सीडीओ राजेश त्यागी, एसपी राजीव मल्होत्रा और विधायक सुरेश तिवारी पहुंचे। एसडीएम अरुण सिंह की देखरेख में शुरू हुई कार्रवाई में हियुवा के जितेंद्र भारत ने अधिशासी अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन नामांतरण कराने, कपरवार के सत्यप्रकाश मिश्र बालू छापर में भिटहां बाबा के स्थान के जमीन की पैमाइश, रुच्चापार निवासी ओमप्रकाश प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटवाने के बाद भी काबिज होने, अम्मा पांडेय के ग्राम प्रधान रामजी पटेल ने 25 केवीए के आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर जलने पर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की मांग की। इस दौरान 65 मामले आए। विकास के 12, पुलिस 16, शिक्षा दो, अन्य 11, राजस्व के 24 थे। मौके पर राजस्व के तीन मामलों का निस्तारण किया गया। बाकी मामलों को संबंधित विभाग को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामनिवास, डीएसओ केजी पांडेय, पीडी रविशंकर, ईओ अवधेश सिंह, तहसीलदार वंशराज राम, सुनीता गुप्ता, सीओ वरुन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें