फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक सिपाही और दो मुंशी को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के जद में आए तीनों पुलिस वालों की कई शिकायत एसपी तक पहुंच चुकी थी। इसके बाद कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली में राजेश्वर यादव और धर्मेंद्र यादव की मुंशी और प्रदीप दुबे सिपाही के पद पर तैनात थे। कार्यालय में जाने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं करने की शिकायत मुंशियों की एसपी तक पहुंच रही थी। इसके अलावा अपने दायित्वों के प्रति दोनों मुंशी और सिपाही लापरवाह थे। एसपी की जांच में इसका खुलासा हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजीव मल्होत्रा ने रविवार की देर रात तीनों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि तीनों की शिकायत कई बार मिल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें